Monday 22 May 2017

मालामाल होना चाहते है तो शुक्रवार को करें ये आसान उपाय।

Posted by Dr.Nishant Pareek
मालामाल होना चाहते है तो शुक्रवार को करें ये आसान उपाय। 

धन की आवश्यकता जीवन में सबसे ज्यादा महत्व रखती है। इसी से व्यक्ति सभी सुख सुविधाएँ खरीद पाता है। इसलिए आज हर आदमी धन के पीछे भागता है। परन्तु फिर भी बहुत से लोग धन से सम्पन्न नहीं हो पाते। इसके पीछे बहुत से कारण हो सकते है। जो धन आने के मार्ग को अवरुद्ध कर देते है। इस मार्ग को खोलने के बहुत से आसान व छोटे छोटे उपाय है जो धन आने का मार्ग खोल देते है। यहाँ मैं आपको कुछ ऐसे छोटे छोटे उपाय बता रहा हूँ , जो दिखने में तो बहुत सामान्य है, परन्तु प्रयोग करने पर बहुत अच्छा फल देते है। इन उपायों को पूरी भावना और श्रद्धा के साथ करना चाहिए। तभी फल प्राप्त होगा। 



                                                        ॐ श्री लक्ष्मीनारायणाभ्यां नमः

   यह उपाय आपको शुक्ल पक्ष के पहले शुक्रवार से आरम्भ करना है। लगातार तीन शुक्रवार करना है। इसमें आप शाम के समय किसी भी लक्ष्मी - नारायण मंदिर में जाये और वहाँ  जाकर माता लक्ष्मी को सुगंधित अगरबत्ती जला कर अर्पित करें। फिर मंदिर में ही नौ साल से कम आयु की ग्यारह कन्याओं को खीर के साथ मिश्री का भोजन कराएं। लाल वस्त्र भेंट करें। जिसमे टीशर्ट, पेंट, फ्रॉक, रुमाल , आदि कोई भी कपड़ा हो सकता है। इस उपाय के पूरे होते होते आपको परिणाम दिखने लग जायेगा। 


                                                       

 
Powered by Blogger.