Showing posts with label कुंडली. Show all posts
Showing posts with label कुंडली. Show all posts

Thursday, 2 March 2017

पतिव्रता और पत्नीव्रता योग

Posted by Dr.Nishant Pareek
पतिव्रता और पत्नीव्रता योग :-



                 लड़का या लड़की की कुंडली में कुछ ऐसे योग होते है जिनका विचार कुंडली मिलाने से पहले ही किया जाता है. ये ऐसे योग होते है जिनके द्वारा हम भविष्य में होने वाली शुभाशुभ घटनाओं का अनुमान लगा सकते है , जैसे कुंडली में विधवा या विधुर योग तो नही है, व्यभिचार योग तो नही है , पतिव्रता योग है या नही आदि, इस प्रकार के योगों का विचार करके आगे होने वाली परेशानियों से बचा जा सकता है

 

पतिव्रता योग :-  यदि किसी लड़की की कुंडली में पतिव्रता योग हो तो वह अपने पति को बहुत प्यारी होती है , और यदि किसी लड़के की कुंडली में पत्नीव्रता योग हो तो वह अपनी पत्नी को बहुत प्यारा होता है।  

  • यदि कुंडली में सप्तमेश किसी केंद्र में किसी शुभ ग्रह के नवांश में हो और उस पर किसी शुभ ग्रह की दृष्टि हो तो वह व्यक्ति अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता है, 
  • यदि सप्तम स्थान में गुरु हो तथा सप्तमेश शुभ भाव में हो तो भी व्यक्ति अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता है।  
  • यदि सप्तमेश चतुर्थ भाव में हो अथवा दसवें भाव में हो तो स्त्री अपने पति को बहुत प्यार करती है,
  • यदि सातवें भाव का स्वामी बली होकर गुरु के प्रभाव में हो तो व्यक्ति अपनी पत्नी को बहुत प्यार करता है ,
  • यदि सूर्य सप्तमेश हो तथा उस पर शुभ ग्रह की दृष्टि हो तो पति अपनी पत्नी को बहुत प्यार करता है,
  • यदि शुक्र सप्तमेश हो तथा उस पर शुभ ग्रह की दृष्टि हो तो व्यक्ति अपनी पत्नी को बहुत प्यार करता है,
  • यदि सप्तमेश गुरु के साथ हो अथवा सप्तम भाव में और गुरु पर बुध अथवा शुक्र की दृष्टि हो तो स्त्री अपने पति से बहुत प्रेम करती है, 


  • लग्नेश और शुक्र एक साथ हो तथा गुरु की दृष्टि हो तो वह स्त्री पतिव्रता होती है।  
  • सप्तमेश बलवान होकर गुरु के साथ हो तथा चतुर्थ भाव का स्वामी किसी दो शुभ ग्रह के मध्य हो तो लड़की अपने पति को बहुत प्यार करती है।  
  • यदि सप्तम भाव में मंगल शुक्र के नवांश तथा उस पर शुभ ग्रह की दृष्टि हो तो लड़की अपने पति से बहुत प्यार करती है।  


Read More

Wednesday, 1 March 2017

दाम्पत्य जीवन में ग्रह युति का फल

Posted by Dr.Nishant Pareek
दाम्पत्य जीवन में ग्रह युति का फल :- 

                                दाम्पत्य जीवन में अन्य ग्रह युतियों का भी बहुत प्रभाव पड़ता है।  इसलिए वैवाहिक जीवन की पूर्ण सफलता के लिए इन ग्रह युतियों का अध्ययन करना भी बहुत आवश्यक है।  :-


  • शुक्र - मंगल युति:- शुक्र सौन्दर्य , भावनाएं , भोग , यौन  सम्बन्ध , व वीर्य का प्रमुख कारक है।  मंगल साहस शक्ति व तेज का मुख्य कारक है।  तथा महिला में रज और पुरुष में वीर्य का अधिष्ठाता  है।  इसलिए इन दोनों की युति कुंडली में मुख्य भूमिका निभाती है।  कुंडली मिलते समय भी इनका विशेष विचार करना चाहिए।  
  • मंगल - शनि युति :- कुण्डली में मंगली भाव अर्थात पहले चौथे सातवें आठवें तथा बारहवें में मंगल शनि की युति दाम्पत्य जीवन के लिए शुभ नही है।  या इन्ही भावों में दोनों का एक दूसरे को देखना भी अशुभ होता है।  सुखी वैवाहिक जीवन के लिए दोनों की कुंडली में ग्रहों का सन्तुलन होना बहुत आवश्यक है।  नही तो जीवन भर कटुता रहती है।



  • चन्द्र - शुक्र :-  वैसे तो चन्द्र शुक्र की युति शुभ मानी जाती है परन्तु वैवाहिक जीवन में यह अशुभ प्रभाव भी देती है।  इस युति के प्रभाव से दोनों के मध्य वैचारिक मतभेद असंतोष चिंता व मन का भटकाव आदि परेशानियां आती है।  यदि इस युति पर कोई पाप ग्रह  की युति या दृष्टि हो तो तलाक तक बात चली जाती है।  यदि दोनों में से किसी एक की कुंडली लग्न , द्वितीय , अथवा सप्तम भाव में ये युति हो और दूसरे की कुंडली में भी इन्ही भावों में यह युति हो अथवा दोनों की आपस में दृष्टि हो तो फिर इस युति का प्रभाव नष्ट हो जाता है।  
  • गुरु - मंगल युति :-  प्राचीन शास्त्रों के अनुसार यदि मंगल व गुरु की युति हो अथवा मंगल पर गुरु की दृष्टि हो तो मंगल दोष समाप्त हो जाता है।  अनुभव सिद्ध बात है कि यदि यह युति किसी भी मांगलिक भाव में हो तो मंगल का प्रभाव समाप्त नही होता. क्योकि गुरु जिस भाव में बैठता है उसकी हानि करता है तथा मंगल भी अपना अशुभ प्रभाव देता है।  यदि मंगल गुरु के सामने हो तो भी मंगल दोष में वृद्धि होती है।  क्योकि मंगल की दृष्टि गुरु को दूषित करती है।  
  • मंगल - राहु युति :-  कहते है कि राहु मंगल की युति होने पर मंगल दोष समाप्त हो जाता है।  परन्तु अनुभव में देखा है कि  सप्तम व अष्टम भाव में यह युति अधिक हानिकारक होती है।  यदि किसी एक की कुंडली में राहु मंगल का योग हो तथा दूसरे की कुंडली में ठीक उसके विपरीत भाव में यह युति हो तो दोष समाप्त हो जाता है।  

Read More

दो विवाह अथवा अनेक विवाह योग

Posted by Dr.Nishant Pareek
दो विवाह अथवा अनेक विवाह योग :-


                                              अनेक बार कुंडली देखते समय अनेक विचित्र योग देखने को मिलते है।  बहुत से लोगों की कुंडली में दो विवाह अथवा अनेक विवाह के योग होते है।  विवाह तय करने से पूर्व इस बात पर भी ध्यान देना जरुरी है कि कहीं लड़के या लड़की की कुंडली में दो विवाह या बहु विवाह का योग तो नही है. कुछ ऐसे योगों का विवरण इस प्रकार है :-
         
  • सप्तमेश या दूसरे भाव का स्वामी निर्बल होकर पाप प्रभाव में हो तो व्यक्ति के दो विवाह होते है।  
  • यदि सातवें भाव में पाप ग्रह हो तथा सातवें भाव का स्वामी नीच राशि में हो तो दो विवाह का योग होता है। 
  • यदि सप्तमेश पापी ग्रह के साथ तथा शुक्र शुभ  ग्रह के साथ हो तो व्यक्ति के दो पत्नियां होती है।  
  • सप्तमेश पापी ग्रहों के साथ चर राशि में व उस पर पाप ग्रह की दृष्टि हो तो व्यक्ति के दो पत्नियां होती है।  
  • यदि दूसरे भाव का स्वामी और सातवें भाव का स्वामी , दोनों ही शुभ ग्रहो से युत या दृष्ट हो तो भी दो पत्नियां होती है।  


  • सातवें भाव में मंगल शुक्र अथवा मित्र राशि में चन्द्रमा हो तथा आठवें भाव में लग्नेश हो तो भी दो पत्नियों का योग बनता है।  
  • यदि शुक्र राहु या मंगल से युत अथवा दृष्ट होकर द्विस्वभाव राशि में हो तो व्यक्ति तीन विवाह करता है।  
  • दूसरे और सातवें भाव में पाप ग्रह अधिक संख्या में हो तथा इनके स्वामी भी पापी ग्रह के साथ हो तो तीन विवाह होते है।  
  • लग्न दूसरा व तीसरा भाव में पापी ग्रह हो तथा सप्तमेश नीच राशि में हो तो भी तीन विवाह होते है।  
  • मंगल व राहु के साथ द्विस्वभाव राशि में शुक्र हो तथा उस पर पाप ग्रह की दृष्टि हो तो व्यक्ति के ४ पत्नियां होती है।  
  • यदि ग्यारहवें भाव में स्थित पंचमेश व सप्तमेश पर तृतीयेश की दृष्टि हो तो जातक की पांच पत्नियां होती है। 
  • यदि सातवें भाव का स्वामी अपनी उच्च राशि।, मित्र राशि, अथवा स्वराशि में द्वितीयेश व दशमेश के साथ केंद्र अथवा त्रिकोण में हो तो व्यक्ति एक से अधिक विवाह करता है।  
Read More

Sunday, 26 February 2017

विवाह कारक योग :-

Posted by Dr.Nishant Pareek
विवाह कारक  योग :-


                          किसी भी कुंडली में ज्योतिषी को सबसे पहले यह देखना चाहिए कि विवाह का योग है या नही।  विवाह किस दिशा में होगा।  विवाह में कोई बाधक योग तो नही है।  ज्योतिष शास्त्र के प्राचीन विद्वानों ने स्वरचित ग्रन्थों में विवाह का काल निर्णय योग , दशा , व गोचर के आधार पर किया है।   किसी भी ज्योतिषी को विवाह से सम्बन्धित बात पूछने पर वें  विवाह का समय बताने लग जाते है परंतु उस समय पर भी विवाह न होने पर ज्योतिषी की बात व्यर्थ जाती है।  ज्योतिषियों से निवेदन है कि विवाह का समय बताने से पूर्व विवाह का योग भी देख लेना चाहिए कि जातक के विवाह का योग भी है अथवा नही।  क्योकि दूसरे योग भी तभी क्रियाशील होंगे जब विवाह सम्पन्न होगा।  इसलिए विवाह सम्बन्धित किसी भी निष्कर्ष पर पहुँचने से पहले पूरी कुंडली का सम्पूर्ण अध्ययन करना चाहिए।  जिससे किसी ज्योतिषी की बात ख़राब न हो तथा ज्योतिष पर प्रश्न चिन्ह न लगे।







  • सप्तम भाव पर किसी शुभ ग्रह की दृष्टि हो तथा सप्तमेश बली हो तो विवाह जरूर होता है।  
  • सप्तमेश लग्न में हो अथवा किसी शुभ ग्रह के साथ एकादश भाव में बैठा हो तो विवाह सम्पन्न होता है।  
  • सप्तम भाव में जितने ज्यादा संख्या में बलवान ग्रह बैठे होंगे और उनको सप्तमेश देखता हो तो विवाह होता है।  
  • दूसरे भाव का स्वामी और सातवें भाव का स्वामी १ ,४,५,७,९,१०, वें भाव में हो तो विवाह अवश्य होता है।  
  • मंगल और सूर्य के नवांश में बुध और गुरु गए हो अथवा सप्तम भाव में गुरु का नवांश हो तो विवाह अवश्य होता है।  
  • सप्तमेश और गुरु जितने अधिक शुभ होंगे अथवा जितने अधिक शुभ ग्रह से दृष्ट होंगे।, उतनी ही जल्दी विवाह होगा. 
  • सप्तम भाव में कोई शुभ ग्रह हो अथवा सप्तमेश किसी शुभ ग्रह के साथ दूसरे, सातवें , या आठवें  भाव में गया हुआ हो तो विवाह जरूर होता है।  
  • लग्नेश दशम भाव में बली बुध के साथ हो तथा सप्तमेश के साथ बली चन्द्रमा तीसरे भाव में गया हुआ हो तो विवाह निश्चित रूप से होता है।  
  • दूसरे व सातवे भाव पर शुभ ग्रह की दृष्टि हो तथा दोनों के स्वामी शुभ राशि में हो तो विवाह जरूर होता है।



Read More

कुंडली में शिक्षित होने के योग

Posted by Dr.Nishant Pareek
  कुंडली में शिक्षित होने के योग 
    
                                       कुंडली में वर वधू की शिक्षा देखना भी बहुत आवश्यक होता है आज के समय में अशिक्षित व्यक्ति का समाज में कोई  मूल्य नही है.  अशिक्षित लड़के लड़कियों को प्रतिदिन अनेक समस्याओ का समस्याओं का सामना करना पड़ता है।  इसलिए आजकल विवाह सम्बन्ध तय करते समय शैक्षिक योग्यता पर अधिक ध्यान दिया जाता है, ज्योतिष में शिक्षा का विचार मुख्य रूप से पंचम भाव से किया जाता है परंतु व्यावसायिक शिक्षा को दशम भाव से देखा जाता है।  शिक्षा का कारक गुरु और बुध है।  कुंडली में यदि पंचम व दशम भाव के साथ इनके स्वामी तथा गुरु व बुध भी शुभ स्थिति में हो तो शिक्षा का अच्छा योग होता है।

  1.  पंचमेश यदि किसी शुभ भाव का स्वामी व शुभ राशि में हो तो तथा शुभ ग्रह से देखा जाता हो तो व्यक्ति शिक्षित होता है 
  2. दशम भाव तथा इसका स्वामी दोनों ही बलवान  हो तथा किसी शुभ ग्रह के प्रभाव में हो तो व्यक्ति उच्च व्यावसायिक शिक्षा ग्रहण करता है।  
  3. पंचम भाव में बुध हो तथा पंचम भाव का स्वामी बली  होकर केंद्र में हो तो व्यक्ति शिक्षित व बुद्धिमान होता है।  
  4. केंद्र अथवा त्रिकोण में बलवान गुरु होने पर भी व्यक्ति अच्छा शिक्षित होता है।  
  5. पंचम भाव में शुभ ग्रह हो तथा गुरु, बुध , व पंचम भाव के स्वामी पर शुभ ग्रह की दृष्टि हो तो जातक शिक्षित होता है।  
  6. पंचम व दशम भाव पर शुभ ग्रह का प्रभाव हो तथा इनके स्वामी त्रिक भाव में नही गए हुए हो तो भी जातक उच्च शिक्षा ग्रहण करता है


  1. पंचम भाव का स्वामी उच्च राशि में अथवा दो शुभ ग्रहों के मध्य हो तो भी व्यक्ति अच्छी  शिक्षा ग्रहण करता है।  
  2. पंचमेश अथवा दशमेश या दोनों केंद्र या त्रिकोण में बली  अथवा एक दूसरे को देखते हो अथवा साथ साथ हो तो जातक उच्च शिक्षा प्राप्त कर राजकीय सेवा में उच्च पद प्राप्त करता है 
  3. चन्द्र बुध व शुक्र तीनों ग्रह कारकांश लग्न अथवा द्वितीय भाव को देखते है तो व्यक्ति चिकित्सक   चिकित्सक होता है।  
  4. धन भाव का स्वामी  बुध अपनी उच्च राशि में हो , गुरु लग्न में हो तथा शनि अष्टम भाव में हो तो व्यक्ति गणितज्ञ होता है।  इसके अतिरिक्त यदि गुरु केंद्र अथवा त्रिकोण में, शुक्र उच्च राशि में तथा बुध धन बहाव में हो तो भी जातक गणितज्ञ होता है।  
  5. दशम भाव का स्वामी पंचम भाव अथवा लग्न में हो तो तथा पंचमेश से सम्बन्ध हो तो व्यक्ति कवि होता है।  
  6. पंचमेश दशम अथवा एकादश भाव में हो तो भी जातक विद्वान् होता है।  '
  7. अष्टमेश पंचमेश अथवा बुध यदि नवम भाव में हो तो व्यक्ति  लेखक होता है।  
Read More

Friday, 24 February 2017

विवाह में ग्रहों का महत्व

Posted by Dr.Nishant Pareek
विवाह में ग्रहों का महत्व
                
                          व्यक्ति के सम्पूर्ण जीवन पर ग्रहों का शुभ अशुभ प्रभाव जरूर पड़ता है तथा विवाह संस्कार पर यह प्रभाव जरूर देखने को मिलता है इसलिए यहाँ सरल भाषा में आप लोगों के लिए स्पष्ट किया जा रहा है कि  विवाह में ग्रह अपना क्या प्रभाव दिखाते है. कुंडली में कौनसा  ग्रह किस भाव में होने पर क्या प्रभाव डालता है।

विवाह में भूमिका निभाने वाले प्रमुख ग्रह :-
  • लग्न व उसका स्वामी 
  • राशि व उसका स्वामी 
  • षष्ठ भाव व उसका स्वामी 
  • सप्तम भाव व उसका स्वामी 
  • मंगल शुक्र तथा गुरु 
  • दूसरा पांचवा चौथा आठवां तथा बारहवां भाव व इनके स्वामी 
  • लग्न :-  बारह राशियों की तरह ही बारह लग्न भी होते है पहला भाव लग्न होता है यह पूर्व दिशा का कारक भी होता है लग्न से ही व्यक्ति के शरीर की बनावट स्वभाव तथा प्रकृति के विषय में ज्ञान होता है यदि इस पर किसी पापी ग्रह की दृष्टि हो या अथवा लग्न में कोई पापी ग्रह  बैठा हो तो लग्न निर्बल होता है जिस व्यक्ति का लग्न निर्बल होता है वह व्यक्ति अधिकतर रोगी रहता है चिड़चिड़े स्वभाव का होता है यदि इसके दोनों और अर्थात दूसरे तथा बारहवे भाव में पाप ग्रह  बैठे हो तो उसकी विद्या भी कमजोर होगी लग्न इतनी शुभ स्थिति में होगा तो वैवाहिक जीवन भी उतना ही सुखी होगा 
  • लग्नेश :-    लग्न भाव के स्वामी को लग्नेश कहते है यह किसी भी प्रकृति का हो व्यक्ति को शुभ फल ही देगा यदि पापी ग्रह भी हो तो उस कुंडली के लिए शुभ ही होगा परंतु इसका भी पाप ग्रह से पूरी तरह मुक्त होना जरुरी है न तो इस पर पाप ग्रह की दृष्टि हो और न ही कोई पाप ग्रह इसके साथ बैठा हो।  यदि ये पाप ग्रह से पीड़ित हुआ तो शुभ फल नही देगा 




  • राशि व उसका स्वामी :-    जातक के जन्म के समय चन्द्रमा जिस राशि में होता है वही उसकी राशि होती है राशि तथा उसके स्वामी से भी व्यक्ति के आचार विचार का ज्ञान होता है प्रत्येक राशि तथा उसके स्वामी का अलग अलग स्वभाव और प्रभाव होता है जिनका व्यक्ति  पर पूर्ण प्रभाव पड़ता है उससे जातक के स्वभाव के विषय में जान सकते है यदि राशि व उसका स्वामी पाप ग्रह से पीड़ित हुआ तो व्यक्ति के आचार विचार भी ख़राब होंगे राशि यदि लग्न में हो तो अधिक प्रभावशाली होती है सुखी दांपत्य जीवन के लिए राशि तथा उसके स्वामी का शुभ होना जरुरी है 
  •  सप्तम भाव :-   पहले भाव के सामने सातवां भाव होता है कुंडली में इससे जीवनसाथी  वैवाहिक सुख यौन संबंधों का कारक माना जाता है इन भाव से ही व्यक्ति के वैवाहिक जीवन के बारे में जाना जाता है इस भाव का नैसर्गिक कारक शुक्र होता है किसी भी तरह से यदि ये भाव पीड़ित होता है तो इसका पूरा प्रभाव व्यक्ति के जीवन साथी पर पड़ता है यदि इस भाव पर शनि का प्रभाव हो तो जातक का विवाह विलम्ब से होता है जीवन में नीरसता होती है जीवनसाथी नपुंसक भी हो सकता है क्योकि शनि एक नपुंसक ग्रह है यदि मंगल का प्रभाव हो तो जीवनसाथी की उम्र कम करता है जीवनसाथी उग्र स्वभाव का होता है राहु के प्रभाव से विवाह के बाद भी अन्य स्त्री से यौन सम्बन्ध बनाने से स्वास्थ्य प्रभावित होता है दो विवाह के योग बनाता है बुध के प्रभाव से भी नपुंसकता आती है शुक्र के प्रभाव से जीवनसाथी सम्भोग का अतिप्रिय होता है गुरु के प्रभाव से जीवनसाथी अच्छे आचार विचार वाला होता है सूर्य के प्रभाव से तलाक की स्थिति बनती है जीवनसाथी उग्र स्वभाव का होता है इसके अलावा यदि इस भाव में कोई शुभ ग्रह हो तो जीवन खुशियो से भरपूर होता है पाप ग्रह के प्रभाव से उसके स्वभाव के अनुसार विचारों में टकराव नोक झोक रोग पीड़ा अलगाव तलाक तथा मृत्यु भी हो जाती है यदि इसके दोनों ओर पाप ग्रह हो तो और भी अशुभ फल होता है 
  • सप्तमेश :-   जिस तरह से सुखी वैवाहिक जीवन के लिये सप्तम भाव शुभ होना जरुरी है उसी तरह से सप्तम भाव के स्वामी का भी शुभ होना जरुरी है यदि सप्तमेश किसी पाप ग्रह से पीड़ित हो तो वैवाहिक जीवन सुखी नही हो सकता यदि सप्तमेश शुभ ग्रह के प्रभाव में होतो जीवन में सदा  सुख बना रहता है 
  •  षष्ठ भाव व षष्ठेश :-  कुंडली में छठा भाव रोग और शत्रु का होता है इसलिए निरोगी रहने के लिए इस भाव का तथा उसके स्वामी का सूक्ष्म अध्ययन करना चाहिए यह भाव सप्तम भाव से बारहवां हो गया है किसी भी भाव के फल के लिए उससे बारहवे भाव को देखना चाहिए इसलिए वैवाहिक जीवन में सुख के लिए इस भाव तथा इसके स्वामी का शुभ होना आवश्यक है 
  •  गुरु:-   सुखी वैवाहिक जीवन के लिए लड़की की कुंडली में गुरु ग्रह का पाप ग्रह से मुक्त होना जरुरी है लड़की की कुंडली में गुरु विवाह संतान तथा पति का कारक होता है लड़के की कुंडली में गुरु विद्या तथा धन का कारक होता है गुरु के पाप पीड़ित होने पर सबसे पहले तो विवाह ही देर से होता है यदि सप्तमेश अथवा अन्य किसी कारण से विवाह समय पर हो गया तो संतान पक्ष बली करने के लिए तथा पति की लम्बी उम्र के लिए गुरु का पाप ग्रह से मुक्त होना जरुरी है 
  • शुक्र :-   गुरु की तरह ही शुक्र का भी सुखी वैवाहिक जीवन के लिए शुभ होना जरुरी है शुक्र को वैवाहिक जीवन तथा यौन संबंधों का मुख्य कारक होता है शुक्र के किसी भी तरह से पाप प्रभाव में होने पर लड़के या लड़की का अवैध संबंधों की तरफ मन होता है यदि शुक्र बली हो तो दाम्पत्य जीवन पूर्ण रूप से सुखी होता है परंतु यदि शुक्र पाप पीड़ित है तो बहुत अशुभ होता है यदि शुक्र के साथ मंगल भी बैठा हो तो व्यक्ति अति कामुक तथा सम्भोग के समय हिंसक होता है राहु या केतु यदि शुक्र के साथ बैठे हो तो अतिरिक्त सम्बन्ध होने की भी सम्भावना होती है यदि शुक्र सूर्य बुध या शनि के साथ बैठा हो तो व्यक्ति की यौन शक्ति कम करता है इसलिए विवाह के समय शुक्र का अच्छे से विचार करना चाहिए 
  • मंगल :-   विवाह हेतु कुंडली मिलान करते समय मंगल पर विशेष विचार किया जाता है मंगल का प्रभाव मांगलिक दोष के रूप में सामने आता है पहले चौथे सातवे आठवे बारहवे भाव में मंगल के होने  पर व्यक्ति मांगलिक होता है उसमे भी आठवे भाव के मंगल का विशेष विचार करना चाहिए  यह भाव जीवन साथी के लिए मारक होता है किसी लड़की की कुंडली में मंगल यदि अष्टम भाव में बैठा हो तो वह उसके लिए घातक होता है शास्त्रों के अनुसार अष्टम भाव का मङ्गल जीवन साथी की आयु कम करता है यदि कुण्डली में और भी अशुभ योग हो तो यह मंगल लड़की को विधवा अवश्य बनाता है इसलिए कुंडली मिलाते समय मंगल का सूक्ष्म विचार करना चाहिए
Read More

Thursday, 23 February 2017

Vivah me gun kaise milaye / विवाह में कुंडली कैसे मिलाये

Posted by Dr.Nishant Pareek

Vivah me gun kaise milaye                                                           






 विवाह में कुंडली कैसे मिलाये
आजकल देखा जाता है की विवाह करने हेतु गुण मिलाने की परिपाटी एक औपचारिकता ही रह गई है बोलते नाम से गुण मिला कर विवाह कर दिया जाता है और विवाह के बाद परेशानी होने पर ज्योतिष को दोष दिया जाता है परंतु व्यक्ति खुद यह नही सोचता कि उसने कुंडली मिलान की प्रक्रिया को पूर्ण रूप से सम्पन्न ही नही किया तो वास्तविक तथ्यों का पता कैसे लगता कि वर वधु के बीच किस प्रकार का विचार सामंजस्य रहेगा।  नाम से गुण  मिलाना एक सामान्य प्रकिया है यदि वास्तविकता ही ज्ञात करनी है तो गुण  के साथ दोनों की कुंडली के ग्रहों का भी सुक्ष्म अध्ययन करना चाहिए जिससे दोनों के संबंधों की वास्तविक स्थिति का ज्ञान हो सके
          
            उपरोक्त विषय में कुंडली मिलाते समय निम्न बातों पर जरूर ध्यान देना चाहिए जिससे दाम्पत्य जीवन में आगे किसी प्रकार की समस्या नही आये :-

  •  नाम से गुण मिलाने के अलावा सोनो की कुंडली में लग्न और चन्द्रमा के परस्पर शुभ संबंध होने पर वर वधु एक दूसरे पर पूरा विश्वास करेंगे
  • कुंडली में बारहवें  के मालिक का भी अध्ययन करना चाहिए क्योकि इससे ही शैय्या सुख का ज्ञान होता है यदि यह पापी अवस्था में है तो व्यक्ति को अनेक प्रकार से शैय्या सुख प्राप्त होता है इसलिए यदि गुण मिलान के अलावा ये भी देखा जाये तो अच्छा जीवन व्यतीत हो सकता है 
  • दोनों की कुंडली में सप्तम भाव तथा उसके स्वामी को पूर्ण रूप से पाप मुक्त होना चाहिए तथा दोनों की कुंडली में इस भाव व उसके मालिक का परस्पर जितना अच्छा सम्बन्ध होगा दाम्पत्य जीवन उतना ही अच्छा होता है 


  • दोनों की कुंडली में आठवां भाव तथा उसके मालिक पर भी नजर डालनी चाहिए यह भाव अनेक तरह से प्रमुख होता है इस भाव से जीवन साथी की आयु देखी जाती है साथ ही इस भाव तथा बारहवें भाव से विदेश यात्रा भी देखी जाती है 




  • दोनों की कुंडली में लग्न भाव व उसके स्वामी तथा रोग अर्थात छठे भाव व उसके स्वामी का भी विशेष अध्ययन करना चाहिए इन भावों के स्वामी व भाव किसी भी पाप ग्रह के प्रभाव में नही होना चाहिए अथवा दोनों को किसी गंभीर बीमारी होने की सम्भावना तो नही है. कोई भी ज्योतिषी इस बात पर ध्यान नही देता है।  
  • लड़के लड़की की कुंडली में पंचम तथा नवम भाव तथा इनके स्वामी का भी विचार करना चाहिए यदि ये दोनों पाप ग्रह से पीड़ित हो तो संतान सम्बन्धी बाधा  के साथ भाग्य में भी रूकावट आती है 
Read More
Powered by Blogger.