Showing posts with label period time. orat ka time.time aana . rakt strav hona. Show all posts
Showing posts with label period time. orat ka time.time aana . rakt strav hona. Show all posts

Wednesday, 22 January 2020

Period ka colour btayega aapka swasthya/ पीरियड का कलर बताएगा आपका स्वास्थ्य

Posted by Dr.Nishant Pareek


पीरियड का कलर बताएगा आपका स्वास्थ्य:-


पीरियड जिसे रजस्त्राव,  ऋतुस्त्राव और मासिक धर्म भी कहते हैं। ये प्रत्येक स्त्री के साथ होने वाली मासिक क्रिया है । इसमें उनकी योनि  से रक्त प्रवाह होता है। 


   इस क्रिया में उनकी योनि से रक्त प्रवाह होता है,  जिसमें उन्हें पेट व पैर दर्द तो होता है । परंतु यह  ज़रूरी है। यह एक प्राकृतिक क्रिया है जो किसी भी कन्या के लगभग 13 साल की उम्र में होने शुरू होते हैं जो हर महीने चार से पांच दिन तक चलते हैं। कुछ कन्याओं के यह निश्चित तारीख पर होता है और कुछ कन्याओं के 30 दिन से पहले हो जाता है तो कभी बाद में होता है।
लगभग 45 साल की उम्र तक स्त्रियों  को पीरियड आता है जिसके बाद यह प्रक्रिया धीरे धीरे खत्म हो जाती है। पीरियड टाइम महीने के ऐसे दिन होते हैं जिसमें एक स्त्री को लगातार ब्लड आने के कारण तमाम तरह की कमज़ोरी, कमर दर्द, पेट दर्द जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है।

क्या आपको पता है कि आपके पीरियड का रंग आपके स्वास्थ्य की जानकारी देता है। नहीं?? तो जानिए पीरियड के कलर से अपना स्वास्थ्य:-

1. यदि पीरियड का कलर डार्क ब्राउन :-

अर्थात गहरा भूरा कलर का होता है। तो यह  कलर पुराने एकत्रित रक्त का प्रतीक है। जो काफी समय से गर्भाशय में इकट्ठा हुआ होता है और लंबे समय बाद बाहर आता है। ऐसा रंग सामान्यतः  सुबह के समय में देखने को मिलता है।

2.हल्के लाल रंग का ब्लड:-

यदि आपके पीरियड का रंग हल्का लाल है तो यह आपके स्वस्थ होने की निशानी है। अधिकतर यह पीरियड्स के दूसरे दिन देखने को मिलता है। विशेषज्ञों की मानें तो यह उन्हीं के साथ होता है जिनकी पीरियड साइकिल लंबी होती है, जो बाद में थोड़ा गाढ़ा हो जाता है। जो स्वस्थ शरीर का संकेत करता है।

3. लाल रंग का रक्त:-

अगर आपके पीरियड रंग लाल है तो इसका मतलब है कि जो यह नया खून ही  है जो तुरंत निकल गया है। ये वाला खून काफी हल्का होता है और दिन के समय जब फ्लो ज्यादा होता है तो तभी लाल रंग का स्राव होता है। यह भी शरीर की स्वस्थता दर्शाता है।

4. काला या ग्रे रंग का स्राव:-

कुछ औरतों के पीरियड ब्लड काले या ग्रे रंग का भी पाया गया है। अगर ऐसा आपके साथ भी है तो आप डॉक्टर से ज़रूर संपर्क करें क्योंकि इससे गर्भाशय में संक्रमण का खतरा रहता है।

5. नारंगी रंग का रक्त:-

जब गर्भाशय के ऊपरी भाग वाले तरल द्रव्य के साथ पीरियड का रक्त  मिलकर बाहर निकलता है। तो उसका रंग नारंगी हो जाता है। इस रंग का रक्त भी कभी कभी संक्रमण का सूचक हो सकता है।

यदि आपको लगे कि आपके पीरियड का रंग लाल के अलावा किसी और रंग का आ रहा है तो आप एक बार किसी अच्छी लेडी  डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करें।  आशा करते हैं कि यह पोस्ट आपके काम आएगी। और हमारे जानकारी से आप अपने स्वास्थ्य को तंदुरुस्त बनायेंगे। 

Read More
Powered by Blogger.