Tuesday 30 July 2019

1 अगस्त 2019 हरियाली अमावस्या, होगा सभी राशियों पर शुभाशुभ प्रभाव, कीजिये उपाय भी

Posted by Dr.Nishant Pareek
हरियाली अमावस्या- 






पावन पर्व हरियाली अमावस्या पर सभी वृक्षों की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस अवसर पर पीपल की पूजा की जाती है। उसके बाद पेड़ की परिक्रमा की जाती हैं। राबड़ी के या सादा मालपूए का भोग लगाया जाता है। परंपरागत वॉइस वृक्ष पीपल, बरगद, केला, नींबू, तुलसी आदि को इस दिन भूमि में रोपित करना भी शुभ माना जाता है। इस पर्व की वास्तविकता यह है कि पेड़ पौधों के  प्रति अपनी कृतज्ञता और प्रेम प्रकट करने के पर्व के रूप में हरियाली अमावस्या को मनाया  जाता है। इन सभी परम्परागत वृक्षों में देवी देवताओं का वास माना जाता है।

परम पावन वृक्ष पीपल में जहां ब्रह्मा, विष्णु और महेश का निवास बताया जाता है वहीं आंवला में भगवान लक्ष्मीनारायण को विराजमान माना जाता है। इस पावन पर्व पर गेंहू, ज्वार, मक्का आदि की सांकेतिक बुआई भी की जाती है। गुड़ व गेंहू की धानी प्रसाद के रूप में वितरित की जाती है।  जानें इस दिन का राशियों पर क्या होगा प्रभाव ...



मेष राशि 

- मेष राशि वालों को इस समय झगड़े वाले सौदों में पैसे लगाने से बचना चाहिए। 
शांति का उपाय- सरसों के तेल का या उससे बनी वस्तुओं का दान गरीबों को दें।


वृषभ राशि - 

-वृषभ राशि वालों को घर परिवार से जुडी समस्याओं से दो चार होना पड़ेगा। 
शांति का उपाय-  अपनी  श्रद्धानुसार गरीबों और  गौशाला ज्वार का दान करें ।


मिथुन राशि -

- मिथुन राशि वालों को व्यापार में फायदा होगा और झगड़ों में समझौता होगा । 
शांति का उपाय- उड़द की दाल के आटे की छोटी छोटी गोलियां बनाकर मछलियों को खाने में डालें।


कर्क राशि -

- कर्क राशि वालों को सरकारी लाभ मिलेगा और परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
शांति का उपाय-  शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं । मंदिर के बाहर गरीब और अपाहिजों को भोजन कराएं। 


सिंह राशि -

- इन लोगों को अपने किए गए कार्यों में इच्छानुसार सफलता  प्राप्त नहीं होगी । पार्टनरशिप  में सावधानी बरतें। 
शांति का उपाय- भगवती माता के श्रीचरणों में गुलाब के 108 फूल अर्पित करें। श्री शनिदेव के चरणों में तेल चढ़ाएं।



कन्या राशि -

- कन्या राशि वालों के मनचाहे  कार्य और  कोर्ट-कचहरी के मामले  हल होंगे। 
शांति का उपाय-  वट वृक्ष  में जल अर्पित करें। लोहे का तवा, अंगीठी व काले कपड़े का दान करना शुभ रहेगा।



तुला राशि -

- इनकी आय के साधनों में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य में सुधार होगा। 
शांति का उपाय- कुछ गरीब कन्याओं को दूध और दही का उपहार दें । मंदिर में दर्शन करने जरूर जाएं।

 
वृश्चिक राशि -

- इस  राशि वालों का पिछली सभी  समस्याओं से पीछा छूटेगा और मित्रों का पूर्ण सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा। 
शांति का उपाय-  सच्चाई और नैतिकता की राह पर चलें । इसके  साथ ही पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं। साबूत मसूर की  दाल किसी सफाई कर्मचारी को दान में दें।



धनु राशि -

- इन  राशि वालों को थोड़े  प्रयत्न में  लाभ अधिक होगा। आय के साधन बढ़ेंगे। परंतु दुर्घटनाओं से सावधान रहे । 
शांति का उपाय- अपनी  श्रद्धानुसार किसी अंधे व्यक्ति को भोजन कराएं । चने की दाल कुछ कुष्ठ रोगियों को दान दें।



मकर राशि 

- इन  राशि वालों को फ़ालतू के भ्रम, भ्रांति और भय से दूर रहना होगा। खुद की अहम और ईर्ष्या नुकसान देगी। परंतु गुजारे लायक धन की प्राप्ति अवश्य होगी। कोई काम रुकेगा नहीं 
शांति का उपाय- अपनी श्रद्धानुसार बाजरा पक्षियों को डालें। श्री शनिदेव के चरणों में पीले पुष्प अवश्य चढ़ाएं।



कुंभ राशि --

 इन  राशि वालों के रुके हुए सभी  कार्य बनेंगे। राजनीति में  वर्चस्व बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।
शांति का उपाय- करीब 800 ग्राम दूध अपने ऊपर से 8 बार उसार कर 800 ग्राम उड़द के साथ बहते पानी में प्रवाह कर दें या किसी गरीब को दान कर दें।



मीन राशि -

- इन राशि वालों को व्यापार में सफलता, सामाजिक दायरों में वृद्धि मिलेगी । 
शांति का उपाय- किसी मिट्टी के पात्र में अपनी श्रद्धानुसार शहद भरकर मंदिर में रखकर आ जाएं या वीराने में दबा दें।

Powered by Blogger.