Monday, 17 April 2017

यदि आपके भी संतान नहीं है तो करें ये सरल उपाय-2 / If you do not have any children, then this simple solution-2

Posted by Dr.Nishant Pareek
  • यदि आपके भी संतान नहीं है तो करें ये सरल उपाय-2   / If you do not have any children, then this simple solution-2 

    संतान नहीं होने से व्यक्ति बहुत परेशान रहता है।  इसमें सबसे अधिक पीड़ा स्त्री को होती है।  लोग उसे सम्मान की दृष्टि से नहीं देखते।  इस तरह की परेशानी से बचने के लिए कुछ प्रभावशाली उपाय है जो संतान का सुख दे सकते है।  यदि इन उपायों में पूरी भावना हो तो निश्चित रूप से लाभ मिलता है।  
  • संतान गोपाल व्रत शुक्लपक्ष की दशमी को बृहस्पतिवार आये , तब आरम्भ करना है। इस व्रत के प्रभाव से पुत्र संतान की प्राप्ति के प्रबल योग बनते है।    इस व्रत के साथ निम्न मंत्र के जाप भी किये जाने आवश्यक है - 

                                     ॐ क्लीं देवकी सुत गोविन्द वासुदेव जगत्पते। 
                                           देहि में तनयं कृष्ण त्वामहं शरणागतः।  

          इस मंत्र जप की संख्या एक लाख है। प्रतिदिन कम से कम एक हजार (दस माला) जप पूरा करना है। उसके बाद इसकी दस हजार आहुतियों से हवन और ब्राह्मण भोजन करवाएं।
  • हरिवंश पुराण कथा खुद करें या किसी ब्राह्मण से करवाए।  तथा कथा समाप्ति के बाद हवन , पूजन , तथा ब्राह्मण पूजन करवाए। 
  • यदि कुंडली में चंद्र , शुक्र , या बुध की अशुभता के कारण संतान प्राप्ति में विलम्ब हो रहा हो तो भगवन महादेव का रुद्राभिषेक करवाएं तथा चंद्र ,बुध ,शुक्र की अशुभता की शांति हेतु जप करवाएं।  
  • देवगुरु बृहस्पति के जप और हवन से भी संतान प्राप्त होती है। 
  • इस मंत्र के सम्पुट के साथ दुर्गा पाठ करवाए। इससे अवश्य ही संतान प्राप्त होती है।
                                    सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो धनधान्य सुतान्वितः।
                                     मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः। 

 उपरोक्त उपाय करने से निश्चित रूप से संतान प्राप्ति में बाधक योगो का प्रभाव कम होगा तथा संतान की अवश्य प्राप्ति होगी।  किसी भी दम्पत्ति के लिए संतान सुख सबसे बड़ा सुख होता है। इससे बड़ा कोई सुख नहीं होता। इसलिए इन उपरोक्त उपायों में से जो भी उपाय करे।  वह पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ करें। इस बात पर जरूर विश्वास रखें कि भगवन आपकी मनोकामना जरूर पूरी करेंगें।  
Powered by Blogger.