Monday 9 September 2019

18 सितम्बर से मार्गी हो रहे है शनिदेव। शनि देव की मार्गी चाल का असर आपकी राशि पर कैसा रहेगा। जानिए / 18 september se shani ho rahe hai margi. shanidev ki margi chaal ka asar aapki rashi par kaisa rahega. janiye

Posted by Dr.Nishant Pareek
18 सितम्बर से मार्गी हो रहे है शनिदेव। शनि देव की मार्गी चाल का असर आपकी राशि पर कैसा रहेगा।  जानिए 


IMG_20190909_161846

मेष:-
मेष राशि वालों के अटके हुए कार्य आगे बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में तेजी की उम्मीद इस समय कर सकते हैं। भाग्य का भी आपको पूरा साथ मिलेगा। दरअसल कर्मफलदाता शनि आपकी राशि से भाग्य स्थान में वक्री से मार्गी हो रहे हैं। इस समय आपको अपनी क्षमता के अनुसार लाभ मिल सकता है। अपने प्रतिस्पर्धियों, प्रतिद्वंदियों, विपक्षी विरोधियों पर भी हावि रह सकते हैं। राजनीति से जुड़े जातकों के लिये समय शानदार कहा जा सकता है। वे अपने राजनीतिक जीवन में आगे बढ़ है।
वृषभ:-
शनिदेव आपकी राशि से आठवें भाव में मार्गी हो रहे हैं जो कि आपके लिये यात्राओं के योग बना रहे हैं। धन के आगमन के संकेत अष्टम शनि आपके लिये कर रहे हैं। यदि कहीं पर आपका पैसा अटका हुआ है तो इस समय वह निकल सकता है। कोशिश करते रहिये। अपने कार्यस्थल पर आपको अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। शनिदेव की सेवा कीजिये।
मिथुन:-
मिथुन राशि वालों के लिये शनि देव पत्नी भाव सप्तम भाव में मार्गी हो रहे है। वक्री शनि के कारण वैवाहिक जीवन में आपको जिन परेशानियों का सामना करना पड़ा है उसमें आपको राहत मिल सकती है। शांति मिल सकती है। अपने जीवनसाथी की किसी उपलब्धि को लेकर आप गौरवान्वित महसूस कर सकते हैं। जीवनसाथी से संबंधित लोग भी आपके लिये लाभकारी रह सकते हैं। भाग्य का भी आपको पूरा सहयोग मिलने की सम्भावना हैं। पिछले समय से चली आ रही किसी बड़ी परेशानी से मुक्ति मिलने की पूरी सम्भावना है। आप कोशिश करते रहिये। आपको सफलता मिलने वाली है।
कर्क:-
इन राशि वालों के लिये शनि छठे भाव में मार्गी हो रहे है जो रोग व शत्रु व कर्ज का भाव है। प्रतिस्पर्धियों की ओर से आपको जो चुनौतियां मिल रही थी, उनमें कमी आने की उम्मीद हैं। आपके विरोधी व शत्रु शांत हो जायेंगे। तबियत में भी आपको लाभ मिल सकता है। छोटी मोटी यात्राएं भी आपको करनी पड़ सकती हैं। कामकाज के लिये होने वाली यात्राएं लाभकारी रह सकती हैं। अतीत में किये किसी निवेश से लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। इस समय आपको पहले किये हुए किसी कार्य का सम्मान भी मिल सकता है।
सिंह:-
सिंह राशि वालो के पंचम भाव में शनिदेव मार्गी हो रहे हैं। शनि की मार्गी  चाल से आपके जीवन में एक नई ताज़गी, रिश्तों में एक नई महक आयेगी। कुछ दिनों में यदि अपने पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हुआ है तो इस समय आप एक दूसरे के करीब आ सकते हैं। कोशिश कीजिये। जो व्यक्ति अभी तक किसी के प्यार में डूबें नहीं है।  उनके लिये भी यह समय नये साथी को लेकर आ सकता है। संतान पक्ष की ओर से भी आपको खुशखबरी मिल सकती है। जो जातक संतान प्राप्ति की कामना रखते हैं उनकी मनोकामना पूरी हो सकती है। विद्यार्थियों के लिये भी यह समय अनुकूल परिणाम लेकर आ सकता है। लाभ प्राप्ति के नये साधन मिल सकते है।
कन्या:-
कन्या राशि में शनि देव चौथे भाव में मार्गी हो रहे है। चौथे स्थान में शनि के मार्गी होने से आपके लिये यह समय भूमि भवन और वाहन आदि सुख सुविधाओं में वृद्धि के संकेत कर रहा है। माता के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। आपको भौतिक संसाधनों का पूरा सुख मिले।  इस समय आप अपने विरोधियों को करारा जवाब देने में सक्षम रहेंगें। नौकरी व व्यवसाय करने वाले जातकों के लिये भी कार्योन्नति के आसार हैं। खुद के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। 

तुला:-
तुला राशि के लिये शनि तृतीय स्थान में मार्गी हो रहे हैं। आपको अपने परिश्रम का फल मिलने लगेगा।  इस समय आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों की नज़र में आ सकते हैं जिससे कि आपके प्रमोशन के रास्ते खुलने के आसार बनेंगें। जो विवाहित जातक लंबे समय से संतान प्राप्ति को लेकर प्रयासरत हैं लेकिन अभी तक मायूसी हाथ लगी है तो इस समय शनिदेव उनकी मुराद पूरी होने के योग बना रहे हैं। हालांकि अविवाहित जातकों के रोमांटिक जीवन में हो सकता है उन्हें उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़े। कठिन परिश्रम का फल आपको मिल सकता है भाग्य का पूरा साथ आपको मिलेगा। आपके लिये सलाह है कि अनावश्यक खर्चों से बचने का प्रयास करें। आलस्य को त्याग दें।  मेहनत में जुट जाएँ।

वृश्चिक:-
वृश्चिक राशि के लिये शनि दूसरे अर्थात धन भाव में मार्गी हो रहे हैं। धन भाव में शनि की मार्गी  चाल आपके लिये धन प्राप्ति के नये रास्ते खोल सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। आधुनिक सुख संसाधनों में वृद्धि के योग बन रहे हैं। यात्राएं लाभकारी रहने के आसार हैं।

धनु:-
शनि देव आपकी राशि में मार्गी हो रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्य को लेकर जो पीड़ा है सुधार हो सकता है। आपके भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। रोमांटिक लाइफ की बात करें तो उसमें आपको सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगें। अपने जीवनसाथी से आपके रिश्ते मधुर हो सकते हैं। विवाहित जातकों का भी अपने साथी पर विश्वास बढ़ेगा। कामकाज की दृष्टि से देखा जाये तो मार्गी शनि आपके लिये उन्नति के योग बना रहे हैं। परिश्रम तो करवाएगा लेकिन स्थाई लाभ देगा।
मकर:-
शनि इस राशि के स्वामी हैं जो कि आपकी राशि से 12वें स्थान अर्थात व्यय भाव में मार्गी हो रहे हैं। पिछले किसी निवेश से अचानक आपको इस समय धन लाभ मिल सकता है। जो जातक अपनी फाइनेंशियल कंडीशन को बेहतर बनाने व भविष्य के लिये कुछ राशि बचाने की सोच रहे थे जिसमें उनको चाहने पर भी सफलता नहीं मिल रही थी उनके लिये बहुत अच्छी बात यह है कि शनि आपकी जमा पूंजी में वृद्धि के संकेत कर रहे हैं। बचत की योजना को सिरे चढ़ा सकते हैं। विरोधियों द्वारा आपके रास्ते में जो बाधाएं खड़ी की जा रही थी आप देखेंगे कि उनसे भी आप आसानी से पार पा रहे हैं। अपने प्रतिद्वंदियों पर आप इस समय हावि रह सकते हैं। भाग्य का साथ आपको मिलने के आसार हैं। बस आप कर्म करते जाइये।

कुंभ:-
शनिदेव कुंभ राशि से लाभ भाव में मार्गी हो रहे है। तो आपको लाभ मिलने की पूरी संभावना है। जो जातक किसी नये व्यवसाय या फिर कोई नई नौकरी करने की इच्छा रखते हैं उनके लिये भी शनि की मार्गी चाल लाभकारी रह सकती है। स्वास्थ्य का लाभ भी आपको मिलेगा। रोमांटिक लाइफ में भी रिश्ते मधुर रहेंगें। यात्राओं के योग भी आपके लिये बनेंगें जिनके लाभकारी रहने की उम्मीद कर सकते हैं। बस थोड़ा सोच समझ कर कदम उठायें

मीन:-
मीन राशि के लिये शनि दशम भाव अर्थात कर्मभाव में मार्गी हो रहे हैं। कामकाजी जीवन में पेश आ रही परेशानियों से निजात मिल सकती है। लंबित कार्यों के बनने के योग भी मार्गी शनि प्रशस्त करेंगें। काम का दबाव कुछ ज्यादा ही रहा हो तो उससे भी आपको इस समय राहत मिल सकती है। जोखिम वाले क्षेत्र में धन निवेश करने का जोखिम भी उठा सकते हैं। माता से भी आपको अनुकूल सहयोग मिलेगा। विवाहित जातकों के दांपत्य जीवन में भी रिश्ते मधुर होने के आसार हैं। बस अपनी ईमानदारी पर रहें।
Powered by Blogger.