जीवन में सभी के साथ अनेक प्रकार की छोटी छोटी परेशानियां चलती रहती है। ये समस्याएं दिखने सुनने में तो बहुत छोटी छोटी लगती है। परन्तु कभी कभी बहुत परेशान कर देती है। इस प्रकार की समस्याओं को कुछ सामान्य उपायों से दूर किया जा सकता है। इन उपायों के लिए किसी विशेष व्यवस्था की जरूरत नहीं होती। ये सामान्य उपाय सामान्य साधनों और वस्तुओं के द्वारा ही किये जा सकते है। परन्तु ये सामान्य दिखने वाले उपाय वास्तव में बहुत असरकारक और प्रभावशाली है।
- यदि कोई ऐसी बीमारी हो जिसमे मरने जैसी पीड़ा हो रही हो तो उसकी शांति के लिए जौ के आटे में काले तिल व सरसों का तेल मिलाकर मोटी सी रोटी बनाकर रोगी के ऊपर से सात बार उसार कर किसी भैसें को खिलाने से रोगपीड़ा में तुरंत आराम मिलता है। इसके अलावा रोगी के तकिये के नीचे सहदेई और पीपल की जड़ रखने से रोग जल्दी ठीक होता है।
- लड़की के जन्म के बाद यदि लड़का चाहिए हो तो जन्मी हुई कन्या के नामकरण के दिन उस कन्या के चरण स्पर्श करते हुए पुत्र जन्म की प्रार्थना करें। पूरा परिवार उस दिन खीर जलेबी का प्रसाद ग्रहण करें। इससे अवश्य ही पुत्र जन्म की प्राप्ति होगी।
- यदि विद्या और ज्ञान प्राप्ति में लाभ चाहिये तो मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें। हर रविवार को सूर्य पूजन व बिना नमक का भोजन करें और लाल वस्तु के साथ गुड़ और माचिस का दान करने से भी विद्या में लाभ होता है।
- ज्ञान वृद्धि के लिए पूर्व दिशा में तथा धन वृद्धि के लिए दक्षिण दिशा में सिर करके सोना चाहिए।
- घर के मुखिया को कभी भी घर खाली हाथ नहीं आना चाहिए। कुछ न कुछ साथ में लाना चाहिए। अगर कुछ न मिले तो कागज का टुकड़ा ही साथ में ले आना चाहिए।
- घर की सभी घड़ियाँ चालू रहनी चाहिए। बंद घड़ियों से बनते काम भी रुक जाते है। भाग्य में रुकावट आ जाती है।
- वर्ष में एक बार किसी भी अमावस्या को खीर और जटा वाला नारियल लेकर पूरे घर में घूमकर मुख्यद्वार पर नारियल तोड़कर खीर के साथ किसी भी कुत्ते को खिलाने से घर का उसारा हो जाता है। और सारी नकारात्मक ऊर्जा का नाश हो जाता है।