Saturday 10 June 2017

ये छोटे -छोटे उपाय बना देंगे आपके सभी बिगड़े काम।

Posted by Dr.Nishant Pareek
 आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति  सुबह से शाम तक बहुत मेहनत करता है।  आदमी सुबह जब घर से निकलता है  तो उसके  दिमाग में अनेक प्रकार के प्लान होते है। वह अपने व अपने  परिवार के भविष्य के लिए जी तोड़ मेहनत  है। उसके जीवन में अनेक प्रकार की परेशानियां आती है।  कभी कभी इतनी बड़ी - बड़ी मुसीबत आती है कि व्यक्ति परेशान जाता है। वह हर मुसीबत का डट कर मुकाबला करता है। परन्तु सबसे ज्यादा हताश तब होता है जब उसे छोटी छोटी मुसीबतों का रोज सामना करना पड़ता है। एक परेशानी से छुटकारा मिलता है और दूसरी मुसीबत खड़ी हो जाती है। कोई भी आदमी बड़ी परेशानी से परेशानी से परेशान नहीं होता लेकिन छोटी छोटी परेशानी से दुखी हो जाता है।
मैं आज आपको इन छोटी छोटी परेशानियों के निवारण के आसान उपाय बता रहा हूँ। ये उपाय इतने आसान है जैसे हम खाना खाते है या पानी पीते है। इसलिए इनको करने में आपको कोई परेशानी नहीं होगी।
यदि आप अपने  जीवन में आने वाली छोटी छोटी मुसीबतों से परेशान है तो ----
  • प्रत्येक अमावस्या को पूरे घर की साफ़ - सफाई करनी चाहिए। सफाई के बाद घर के मंदिर में धूप दीप दिखाने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। 
  • शाम के समय घर में आने वाले किसी भी मेहमान या परिचित का भूलकर भी अपमान नहीं करना चाहिए। उनके सम्मान में जलपान करवाना चाहिये। यदि आने वाला मेहमान कोई स्त्री हो तो और भी अच्छा है। 
  • नियमित रूप से सादा जल  व शनिवार को दूध , गुड़ , व शक्कर मिश्रित जल पीपल में धूप दीप के साथ अर्पित करना चाहिए। इससे आपकी हर छोटी बड़ी समस्या का समाधान अपने आप ही हो जायेगा। आपको हर मुसीबत का सामना करने के लिए रास्ता नजर आने लग जायेगा। 
  • इसके साथ ही हर अमावस्या को बबूल के पेड़ के नीचे अँधेरा होने पर भोजन की थाली रखे। उससे आपके पितृ प्रसन्न होंगे। 
Powered by Blogger.