Monday, 8 October 2018

गुरु का गोचर किन राशि वालों का विवाह करवाएगा। जानिए अपनी राशि के बारे में। Guru ka gochar kin rashi valo ka vivah krvayega. janiye apni rashi ke bare me.

इस दुनिया में जो भी जन्म लेता है , उसका विवाह भी होता है। कुछ ही ऐसे लोग होते है जो कुंवारे रह जाते है। लेकिन अधिकतर का विवाह हो जाता है। यह शुभ कार्य ग्रहों की चाल पर आधारित है। इसमें बृहस्पति का विशेष योगदान है। अपनी राशि से सही  राशि ग्रह में बैठा बृहस्पति तुरंत विवाह करवाता है। अभी ११ अक्टूबर को गुरु ग्रह तुला से वृश्चिक राशि में जा रहे है। इनके राशि परिवर्तन करते ही कुछ राशि वाले लोगो का  विवाह होने की संभावना बन जाएगी। अगर अन्य स्थितियां ठीक हुई तो उनका विवाह निश्चित हो जायेगा। आइये देखते है।  कौनसी राशियां है जो विवाह बंधन में बंधने वाली है-



 विवाह करते समय लड़के का सूर्य का शुभ अशुभ देखा जाता है और लड़की का गुरु का शुभ अशुभ देखा जाता है। गुरु का वृश्चिक में गोचर किन राशि वाली लड़कियों का विवाह करवाएगा यह देखते है -

गुरु के  वृश्चिक राशि आते ही वृष , सिंह , तुला , धनु , और कुम्भ राशि वालो का विवाह पक्का हो जायेगा।


 मेष , मिथुन , कन्या , और मकर राशि वाली लड़कियों का विवाह गुरु की पूजा में सम्भव हो जायेगा।


 गुरु की पूजा में गुरु के मंत्र के 21000 जाप किसी ब्राह्मण से करवा लें। तुरंत विवाह पक्का हो जायेगा।


कर्क वृश्चिक और मीन राशि वालो का विवाह योग नहीं बन पाएंगे।

सफल वैवाहिक जीवन के लिए किसी विद्वान् पंडित से गुरु ग्रह के 51000 मंत्र जाप करवा लें. गुरु की आधिकारिक वस्तुओं का दान किसी ब्राह्मण को या विष्णु भगवान् के मंदिर में करें। गुरु के दान में - पीला कपड़ा ,हल्दी की गांठ , घी , पीला पुष्प, शहद , धार्मिक पुस्तक , पीला कपड़ा ,आदि का दान करें।